कानपुर, प्रदीप शर्मा - रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका शिशु मंदिर विकास नगर मे चलाये जा रहे दो द्विवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इस शिविर में बच्चो के सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमे लंबाई, वजन, आंख और दांतो का परीक्षण किया गया। डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को 50 बच्चो की आंखों का तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों दिनों में कुल 275 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दंत विशेषज्ञ डॉ आलोक राठौड़ ने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो डॉ हरीश दीक्षित ने जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक राजीव द्विवेदी, प्रधानचार्य अर्चना तिवारी, भावना शुक्ला, सोनू अग्निहोत्री गरिमा शुक्ला एवं कुलदीप शुक्ला को धन्यवाद दिया। वही कार्यक्रम निदेशक डॉ बी यन आचार्य ने पारस हेल्थ की टीम के डॉ हिना कौशर,डॉ सऊद,डॉ अनिमेष डॉ भवानी शंकर, ऐ एस जी ऑय हॉस्पिटल के डॉ मयंक सिंह और डॉ अभिषेक कुमार को भी धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment