शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय आह्वान पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष अनूप शुक्ल ने धरने का नेतृत्व किया। ज्ञापन में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, योग्यताधारी कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, अर्जित अवकाश का नगदीकरण, प्रबंध समिति में भागीदारी, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने समेत


अन्य मांगें शामिल हैं। जिला मंत्री गंगा प्रसाद ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों से लेकर रसोइयों तक को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन शिक्षणेत्तर कर्मचारी इससे वंचित हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। यदि जल्द शासनादेश जारी कर मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशभर के कर्मचारी लखनऊ में व्यापक आंदोलन करेंगे। धरने में मंडल व जिला पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages