चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर के प्राचार्य बीके शर्मा ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चकौंध पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें पठन-पाठन और शिक्षक-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक मिली। साथ ही नाश्ता व भोजन भी मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ पाया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निपुण तालिका और शिक्षक डायरी उपलब्ध नहीं मिली। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तृतीय तल पर पानी की टंकी तक पहुंचने के लिए
सीढ़ी नहीं होने तथा बंदरों के कारण पाइप टूटने की समस्या भी सामने आई। इस पर उन्होंने सीढ़ी बनवाने और पाइप की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं प्राचार्य ने डीएलएड प्रशिक्षुओं की घटती उपस्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति वाले प्रशिक्षुओं को आगामी सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा का फार्म भरने से वंचित किया जा सकता है। ऐसे प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति का लाभ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षुओं से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील की।


No comments:
Post a Comment