यूटा संगठन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2026

यूटा संगठन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बांदा, के एस दुबे । यूटा संगठन के 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को पल्हरी, शहर बांदा स्थित जिला संयोजक यूटा कुलदीप क्रांतिकारी के आवास पर स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बांदा जिला कार्यकारिणी के साथ विभिन्न ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला संयोजक कुलदीप क्रांतिकारी ने यूटा संगठन के गठन, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेम सागर दीक्षित ने संगठन की कार्यविधि और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती ने कहा कि यूटा संगठन राष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और देश को


समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जनजागरण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि यूटा के जनजागरण अभियान और शासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

समारोह में मंडलीय मंत्री देशबंधु रुपौलिया, जिला संरक्षक राम हृदय यादव, जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम खान, नसीम अंसारी, अवनीश प्रजापति, जुल्फिकार, रामप्रकाश यादव सहित सभी ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष एवं अन्य यूटा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने यूटा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages