बांदा, के एस दुबे । गिरवां थाना पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को योगेंद्र निवासी थाना गिरवां क्षेत्र ने सूचना दी थी कि अज्ञात चोर पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं।
इसी क्रम में पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दम्मापुर नहर पुलिया के पास पहुंची, जहां से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामरतन, शनी कुमार पुत्र छोटेलाल, सागर कुमार पुत्र नत्थू राम और सोहन पुत्र रतिराम, सभी निवासी बरईमानपुर शेरपुर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 274/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोकुलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल गौरव यादव और कांस्टेबल ऋषभ यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment