चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन में कराई जा रही फॉल सीलिंग, लाइटिंग समेत अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता नहीं होना चाहिए। शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कर भवन को जनसुविधाओं के अनुरूप व्यवस्थित करने को
कहा। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस द्वारा करीब 389 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि अक्टूबर माह से नवनिर्मित भवन में नगरपालिका परिषद के कार्यालयीय कार्य शुरू करने की तैयारी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि भवन तैयार होने के बाद कार्यालय के संचालन से कर्मचारियों और आमजन दोनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment