सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के अंतर्गत संचालित विद्याधाम विद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी और सद्गुरु परिवार के सदस्य शामिल हुए। सद्गुरु महिला समिति की अध्यक्ष उषा जैन ने ध्वजारोहण किया। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. इलेश जैन ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व. अरविंद भाई मफतलाल और पूर्व ट्रस्टी एवं निदेशक पद्मश्री स्व. डॉ. बीके जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सद्गुरु परिवार के प्रत्येक सदस्य को रोगियों के प्रति सेवा, समर्पण और साधना का भाव रखना चाहिए। रोगी और दुखी व्यक्ति


के रूप में ही भगवान हमारे बीच आते हैं, इसलिए उनकी सेवा साक्षात भगवान की सेवा है। उन्होंने रोगियों से अच्छा व्यवहार करने और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की अपील की। कहा कि पद्मश्री स्व. डॉ. बीके जैन का जीवन आत्म-अनुशासन, आत्म-त्याग और आत्म-समर्पण के तीन सिद्धांतों पर आधारित था। इन्हें अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम आडवाणी, डॉ. आलोक सेन, डॉ. प्रज्ञा सेन, डॉ. गौतम सिंह परमार, डॉ. राकेश शाक्या, डॉ. नरेंद्र पाटीदार समेत चिकित्सक, अधिकारी, शिक्षक और सद्गुरु परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages