बांदा, के एस दुबे । कोतवाली नगर क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता मूल निवासी अलिहा, बिसंडा के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व कचेहरी बांदा में उसकी मुलाकात पूर्व परिचित ललित उर्फ यशवन्त सिंह राणा निवासी ग्राम मुरवल, बबेरू से हुई थी। पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा था। आरोपी ने खुद को राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़ वाला बताते हुए पीड़िता को नौकरी दिलाने, जिला पंचायत चुनाव में मदद करने और रहने के लिए कमरे की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने
जानकारी के अनुसार पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में एक युवती की अश्लील तस्वीरें फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वायरल किए जाने तथा उसके साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली बबेरू में शिकायत दर्ज कराया था शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती जब अपने मायके में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ कथित रूप से जबरन छेड़खानी की और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जानकारी के मुताबिक, 5 मई 2016 को आरोपितों द्वारा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं। तस्वीरें सामने आने के बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई और पुलिस अधीक्षक को सूचना दी और जिसके बाद अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थीं।


No comments:
Post a Comment