ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सौंपी नई जिम्मेदारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

डा. वदूदुल हक प्रांतीय उपाध्यक्ष व मुफ्ती शहाबुद्दीन बने प्रांतीय सचिव

फतेहपुर, मो शमशाद । ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों पर सम्मानित लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रांतीय अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने अब बोर्ड ने अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया है। डॉ. वदूदुल हक सिद्दीकी निवासी सिविल लाइन सिद्धार्थनगर को प्रांतीय उपाध्यक्ष, जबकि मुफ्ती मुहम्मद शाहबुद्दीन मिस्बाही काजी-ए-शहर फतेहपुर को प्रांतीय सचिव की जिम्मेदारी

नवमनोनीत प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. वदूदुल हक व प्रांतीय सचिव मुफ्ती शहाबुद्दीन।

दी गई है। इसके अलावा बोबी आरिफ ललितपुर, अब्दुल वहीद नवाबगंज गोंडा तथा परवेज आलम संभल को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारियों की घोषणा पर उलेमा, इमाम, मशाइख, बुद्धिजीवियों एवं आम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने इल्मी, दीनी, सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभवों का उपयोग करते हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ की सुरक्षा, शरीअत के प्रचार-प्रसार, समाज सुधार तथा मिल्लत से जुड़े सामूहिक मुद्दों के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की सफलता एवं बेहतर कार्यकाल के लिए दुआ की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages