निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में अनवर उर्फभोला पुत्र स्व0 मोन्टू शाह निवासी कबाड़ी मार्केट पीरनपुर ने बताया कि वह 16 अगस्त की शाम छह बजे कबाड़ का काम करके घर पहुंचा
![]() |
| तहरीर देने के लिए खड़ा पीड़ित परिवार। |
तभी मुहल्ले के पुन्ना उर्फ फरीद नउवा, अद्दी नउवा, साजन नउवा के अलावा दबंग महिला गुलनाज उर्फ धुनकी उसके घर आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर घर की महिलाएं व बहू विरोध करने लगी जिस पर सभी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं गर्भवती बहू के पेट में लात मार दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बताया कि महिला गुलनाज आपराधिक किस्म की है। जो काफी समय से असामाजिक कार्यों में लिप्त है। विरोध करने पर झूठे बलात्कार के मुकदमें में फंसाकर सजा दिला चुकी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।


No comments:
Post a Comment