मुख्य चिकित्साधिकारी ने टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 31, 2026

मुख्य चिकित्साधिकारी ने टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षयरोगियों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दो क्षयरोगियों को पोषण किट वितरित की। सीएमओ ने दो टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस मौके


पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. दयाशंकर, जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ. अरुण कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आरके करवरिया, डीडीएम सन्तोष कुमार, ज्ञानचन्द्र शुक्ला, विवेक कुमार मिश्रा, मुन्ना प्रसाद, शैलेन्द्र निगम, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages