जेआरएफ परीक्षा में सफल हुए जेआरएचएसयू के हर्षित साहू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 31, 2026

जेआरएफ परीक्षा में सफल हुए जेआरएचएसयू के हर्षित साहू

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के हर्षित साहू ने जेआरएफ परीक्षा में 99.86 परसेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



हर्षित साहू ने प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से स्नातक तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता को प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages