नशे की हालत मे एक युवक ने फांसी लगाकर किया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

नशे की हालत मे एक युवक ने फांसी लगाकर किया

आत्महत्या, 10 साल पहले मां ने भी की थी खुदकुशी

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बता दे की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी शनी पुत्र राकेश उर्फ़ फुदुलू उम्र 19 वर्ष यह बुधवार व गुरुवार की मध्य रात शराब के नशे में घर पहुंचा। जहाँ घर पहुँचने के बाद उसका किसी बात को लेकर घर मे विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, 


घटना की भनक लगते ही पिता राकेश ने तुरंत पुत्र के कमरे पंहुचा जहाँ फांसी के फंदे पर लटक रहा था उसके नाद तुरंत फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा धन्नू ने बताया कि शनि घर में सबसे बड़ा था था, और उसकी दो छोटी बहनें हैं। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि करीब 10 वर्ष पहले शनि की मां, संगीता ने भी पति राकेश की शराब की लत से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था । घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages