फतेहपुर, मो शमशाद । आपसी मनमुटाव और वैचारिक मतभेद के चलते पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक दंपती के रिश्ते में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग ने नई उम्मीद जगा दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद दंपती ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने की सहमति जताई।
![]() |
| काउंसलिंग में भाग लेते काउंसलर व दंपती। |
परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों की काउंसलिंग के दौरान काउंसलर मंजू शुक्ला और मो. जावेद ने दंपती की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर आपसी मतभेदों को दूर करने और परिवार को बचाने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे की बात समझने और भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर राजी हो गए। दंपती ने वैचारिक मतभेद और आपसी मनमुटाव को भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान सहयोगार्थ महिला आरक्षी प्रियंका सिंह मौजूद रहीं। परिवार परामर्श केंद्र की पहल से एक बार फिर बिखरते परिवार को जोड़ने में सफलता मिली।


No comments:
Post a Comment