रेलवे स्टेशन से रवाना हुई बजरंगियों की स्वाभिमानी यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

रेलवे स्टेशन से रवाना हुई बजरंगियों की स्वाभिमानी यात्रा

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चौरी चौरा एक्सप्रेस से बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की यात्रा के लिए बजरंगियों की ‘स्वाभिमानी यात्रा’ रवाना हुई। यात्रा पर प्रस्थान करने वाले विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को स्थानीय पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को राम नाम अंकित अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। स्टेशन परिसर में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रियों को विदाई देने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। कार्यक्रम में समर सत्ता कृष्ण स्वरूप विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता,

रेलवे स्टेशन से रवाना होती मातृ शक्ति।

नगर संयोजिका एवं भाजपा से जुड़ीं सुमन सिंह एडवोकेट, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह व प्रतिनिधि रामगोपाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के पदाधिकारी अवधेश मिश्रा, विमलेश पांडे समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में शामिल लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यात्रियों के रवाना होने के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ना तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages