बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्म जयंती बड़े ही हर्षौल्लाश के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1940 को मुंबई में हुआ, वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और इंदिरा गांधी के पुत्र थे, पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक के उनका सफर देश की राजनीति का सबसे अनोखा अध्याय है। 1984 में मां के बलिदान के बाद 40 वर्ष की उम्र में भारत के
इतिहास में 414 लोक सभा सीट जीत कर युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, युवा शक्ति को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करने का काम किया गया, जो युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे।"
कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि "राजीव गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बड़ा सम्मान करते थे, 1985 में शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई में उन्होंने देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास के पास एक सहचर के साथ जारी किए जाने के आदेश निर्गत किए गए थे, वहीं दूसरी ओर बांदा से उनका आत्मीय लगाव था। जनपद के अनेक मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन, भीष्मदेव दुबे, प्रोफेसर चंद्र प्रकाश शर्मा सहित दिग्गज कांग्रेस जन दिल्ली में उनके आवास पर मिले जिसके परिणाम स्वरूप अब चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में ग्लास फैक्ट्री बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से राजीव जी द्वारा उद्घाटन कर करोड़ों की मशीनें लगाई गई, जिसकी वर्तमान सरकार ने घोर उपेक्षा की। और वह योजना ध्वस्त हो गई।"
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि "राजीव गांधी: वह युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को भविष्य की राह दिखाई, 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बतलाया कि "अत्यन्त ही सादा जीवन व्यतीत करने वाले राजीव गांधी जी ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए उसी के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहीं हैं।"
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जिला सचिव रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, राजबहादुर गुप्ता, आरिफ निजामी, राममिलन सिंह, विपिन विश्वकर्मा, रामगोपाल, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, कृष्णगोपाल धुरिया, रविशंकर धुरिया,जगमोहन सिंह, शब्बीर सौदागर, के पी सेन, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अली बख्श, शैलेन्द्र सिंह पटेल, सुमेरा प्रजापति, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई, बाबू बख्श, रामेन्द्र भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment