बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र पुत्र कल्लू वर्मा उम्र करीब 35 वर्ष यह बुधवार की रात्रि अतर्रा से बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी कैरी गांव के पास रात्रि करीब 9:00 बजे मवेशियों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सिर और पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।


No comments:
Post a Comment