स्वच्छ भारत-विकसित भारत के संदेश को लेकर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

स्वच्छ भारत-विकसित भारत के संदेश को लेकर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

बांदा, के एस दुबे । मेरा युवा भारत, बांदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ विषय पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, बांदा में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन अदिति मिश्रा ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्र साहू एवं रवि अवस्थी द्वारा किया गया।


भाषण प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, श्रेष्ठा ने द्वितीय तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में दिशा ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रवि अवस्थी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलकांत चौरसिया को सप्रेम भेंट प्रदान की गई। इसके साथ ही स्वतंत्र साहू द्वारा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायकगण रमेश यादव, मिथिलेश शर्मा एवं वंदना शुक्ला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायकगण खुशी तिवारी, रामराज सिंह एवं नंदिनी को सप्रेम भेंट प्रदान कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। आयोजकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages