घर में सो रहे युवक पर चाकू से हमला,प्राथमिकी दर्ज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

घर में सो रहे युवक पर चाकू से हमला,प्राथमिकी दर्ज

बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा गांव में बीती रात मंगलवार को चालीस वर्षीय चंदवारा गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय तरुण सिंह घर में बनी झोपड़ी पर सो रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने सो रहे युवक पर चाकू से गले,हांथ पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस ने डायल एक सौ बारह के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित दीपक सिंह ने थाना पैलानी के प्रभारी राममोहन राय को प्रार्थना पत्र देकर


बताया कि मंगलवार की रात डेढ़ बजे घर के बाहर सो रहा था तभी दो अज्ञात लोगों ने मेरा मुंह दबाकर चाकू से वार किया जिससे सिर व गर्दन पर गंभीर चोंट आई है आगे बताया कि एक वर्ष पूर्व गांव के ही लोगों से झगड़ा हुआ था। थाना प्रभारी पैलानी राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अज्ञात लोगों की सुरागरसी के लिए दो टीमें लगा दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफतार किया जाएगा। उन्होंने लूट जैसी वारदात को लेकर इंकार किया है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages