संत रविदास ने समाज को समानता व मानवता का मार्ग दिखाया -- रामकेश निषाद
तिंदवारी विधानसभा में किया गया कलश यात्रा का समापन
बाँदा, के एस दुबे । संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश यात्रा का तिंदवारी विधानसभा में समापन हो गया ।जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में निकाली गईं कलश यात्रा तिंदवारी मण्डल, पैलानी मण्डल , जसपुरा मण्डल व बड़ोखर मण्डल में भ्रमण करते हुए समापन कर दिया गया l इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव व ऊँचनीच की भावना के विरूद्ध मानवता व भाईचारे का सन्देश दिया l उनका जीवन सामाजिक समरसता , समानता व मानवता की मिशाल था उन्होंने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समाज को जोड़ने का काम किया l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि. उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची
श्रद्धांजलि होगी l कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष नायक ने कहा संत के विचार समरस और सशक्त भारत का मार्गदर्शन है l कार्यक्रम में जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष देशराज सिंह, जिलामंत्री श्यामबाबू पाल धनंजय चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, साहब सिंह, दिनेश यादव के अलावा अमित निगम, रमेश साहू, राजनारायण द्विवेदी, रमन सिंह आदि मौजूद रहे l इसके पूर्व बाँदा विधानसभा, बबेरू विधानसभा, व नरैनी विधानसभा की संकल्प यात्राएँ पूरी हो चुकी हैं इस प्रकार यात्रा का आज समापन हो गया है l


No comments:
Post a Comment