चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज के बैनर तले राजापुर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए नए नियमों को छात्र-शिक्षक हितों के विपरीत बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता को सौंपा गया। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियम वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव, जातिगत आरक्षण समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा से जुड़े नियम बनाने से पहले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक संवाद किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि मौजूदा
व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है और सामाजिक भाईचारे पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। सवर्ण आर्मी के प्रदेश महासचिव विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए और समय-समय पर इसकी समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही एसएसी-एसटी एक्ट में संशोधन की जरूरत है। एडवोकेट अनुज शुक्ला ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। सुनील मिश्रा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। संतोष शुक्ला ने कहा कि मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि चार सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस मौके पर दीनबंधु पांडेय, सागर मिश्रा, अमित पांडेय, राजेश पांडेय, विजै बहादुर सिंह, स्वयंप्रकाश मिश्रा, राहुल पाण्डेय, रवि सिंह बघेल, अजीत सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, सुशील सिंह, राजेन्द्र सिंह परमार, अनिल देवरवा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, केशव विष्णु द्विवेदी, रविंद्र पयासी, रामनारायण त्रिपाठी, विशाल मिश्रा, शिवम सिंह, अशोक द्विवेदी, बिल्लू विधायक, कृष्णावतार मिश्रा, जनमेजय शुक्ला, संदीप सिंह भदौरिया, पं. मनोज, घनश्याम द्विवेदी, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment