राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रथम चरण की बैठक सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 21, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रथम चरण की बैठक सम्पन्न

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को अपर जिला जज एफटीसी एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत राममणि पाठक की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रथम चरण की बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी राममणि पाठक ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराने के


निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, श्रम, बैंक वसूली, विद्युत, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, राजस्व, चकबंदी, किरायेदारी, सिविल वाद, ई-चालान समेत प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिन्हित मामलों में पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामील कराकर समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास करें। इस मौके पर सिविल जज (सीडि) एवं सहायक नोडल अधिकारी सचिन कुमार दीक्षित, एडीएम चंद्रशेखर, एएसपी पीयूषकांत राय, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, एसीएमओ डाॅ एम.के. जटार्या, बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages