क्षेत्रीय विद्यालयीय वालीबाल की प्रतियोगिता का किया गया आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

क्षेत्रीय विद्यालयीय वालीबाल की प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा मे  विद्यालयीय क्षेत्रीय वालीबाल  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया फाइनल मैच कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव और आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा के बीच खेला गया, जिसमे दोनों टीम का अच्छा मुकबला देखने को मिला है, वही जो विजेता कॉलेज की टीम है उनको जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को


मिलेगा.  जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर गेंद उछलकर खेल की शुरुआत किया, अंपायर की भूमिका में धर्मपाल सिंह, विनय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह ,वीरेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं दर्शक मौजूद रहे, वहीं पर प्रधानाचार्य के द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, और आगामी होने वाले जनपदीय वॉलीबॉल में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages