जलभराव से धान की फसल डूबने की कगार पर, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

जलभराव से धान की फसल डूबने की कगार पर, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सातर के रहने वाले ग्रामीणों ने खेतों में जलभराव और धान की फसल के नष्ट होने की आशंका को लेकर आज बुधवार की दोपहर ,तहसीलदार को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि, गाँव के तालाब से जुड़े सरकारी दो नालो को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह से ठप हो गया है, लगातार  हो रही बारिश से जलभराव के कारण खेतों में रखी धान की फसल पूरी तरह डूब गई है। यदि शीघ्र ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो


किसानों की पूरी धान की फसल सड़कर नष्ट हो जाएगी। वही ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि, सातर और उमरहनी के कुछ लोगो के द्वारा सरकारी नालो के पुल में मिट्टी डलवाकर पानी का रास्ता बंद किया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर तुरंत जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इस प्रार्थना पत्र पर नीलेन्द्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि,राजेंद्र सिंह , विनोद कुमार, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, , वीरेंद्र कुमार तिवारी, कुशलपाल सत्यवीर सिंह, रघुवीर सिंह, राजबहादुर, सिंह रविकरण रघुवर सिंह सहित गांव के अन्य किसान मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages