जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत जेआरएचएसयू की टीम ने गांवों में किया सर्वेक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत जेआरएचएसयू की टीम ने गांवों में किया सर्वेक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय द्वारा चित्रकूट जनपद की चयनित 10 ग्राम पंचायतों में जीरो पॉवर्टी मिशन के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन एवं पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की टीम प्रत्येक शनिवार चयनित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय की सात सदस्यीय टीम ने विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत सुदिनपुर एवं घुरेटनपुर में पहुंचकर जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान


ग्रामीण परिवारों से उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा पात्र परिवारों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र परिवारों को उनकी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुरूप संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया। भ्रमण एवं सर्वेक्षण दल में डॉ. प्रदीप कुमार गोंड, डॉ. रवि प्रकाश चैधरी, डॉ. घनश्याम पाल, डॉ. बजरंगी सिंह, डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. जसप्रीत कौर एवं मूलचंद सम्मिलित रहे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव मधुरेंद्र पर्वत व जीरो पॉवर्टी मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages