बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में घरेलू कलह के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव की है, जहाँ की निवासी वंदना देवी पत्नी आशीष कुशवाहा, उम्र करीब 22 वर्ष यह रविवार देर शाम घरेलू कलह से परेशान होकर वंदना देवी ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू
![]() |
| फाइल फोटो |
कोतवाली पुलिस और फॉरेसिक टीम मौके पर पहुँची। और तहसीलदार मनोहर सिंह की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, बाँदा भेज दिया गया।
वही मायके पक्ष से मृतका के पिता रामलखन कुशवाहा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल के लोग उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष का आरोप है कि वंदना की हत्या करने के बाद उसे फंदे से टांगा गया है। इस मामले मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया की सूचना मिली थी कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और गहनता से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment