पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से लगा निःशुल्क नेत्र शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से लगा निःशुल्क नेत्र शिविर

तनगामऊ में मां सिंहवाहिनी मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, निःशुल्क नेत्र शिविर में ग्रामीणों को मिली उपचार की सुविधा

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तनगामऊ स्थित मां सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में जनसेवा एवं मानव कल्याण की भावना से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तनगामऊ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की जांच कराकर आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान की तथा उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं बेहतर उपचार के लिए चित्रकूट भेजने की व्यवस्था की गई। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली। यह जनकल्याणकारी शिविर पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू


सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह की जनसेवा की सोच और ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के चलते क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में नंदू सिंह द्वारा गांव-गांव तक सेवा कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की जांच, निःशुल्क चश्मे तथा मोतियाबिंद मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था मिलना जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग और सेवा भावना से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य की चिंता, जरूरतमंदों की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी—इसी भावना के साथ तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की यह मुहिम निरंतर आगे बढ़ रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages