कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर का कुलपति डा. संजीव गुप्ता द्वारा भ्रमण किया गया तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों एवं शैक्षणिक कार्मिकों की जानकारी के साथ सभी संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। महाविद्यालय के
अधिष्ठाता डा. डी.सिंह द्वारा महाविद्यालय की जानकारी दी गई। कुलपति ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ करने की बात कही। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों द्वारा आपस में सामन्जस्य बनाते हुये महाविद्यालय की उन्नति के लिए दिशा निर्देश दिए। कुलपति का स्वागत अधिष्ठाता डॉ. डी सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment