भूख और प्यास से तड़पकर मर रहीं हैं गाय,
पानी और चारे की सही व्यवस्था नहीं
गौशाला में पानी और चारे की सही व्यवस्था नहीं है।
गौशाला में पानी और चारे की सही व्यवस्था नहीं है।
बांदा, के एस दुबे । विकास खंड बिसंडा के कैरी गांव की गौशाला का है,जहां गौशाला में मृत और बीमार गायों को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं। कई गायें भूख और प्यास से तड़पकर मर रही हैं। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो देखा कि जिंदा गाय के मांस को कुत्ते नोंचकर ले जा रहे हैं, वही ग्रामीणो ने जाकर गौशाला की स्थिति देखी तो दंग रह
गए। गौशाला में मृत गाय के मांस को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में पानी और चारे की सही व्यवस्था नहीं है। जिससे गायें बीमार होकर मर जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद प्रधान प्रशासक रामशरण वर्मा और सचिव अमीनुद्दीन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment