बाँदा विधान सभा में जगह हुआ भव्य स्वागत
संत रविदास के बताये मार्ग पर चलने का दिया सन्देश
बाँदा, के एस दुबे । संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश यात्रा का आज बाँदा विधानसभा के शहर बाँदा जजी चौराहा स्थित डा, भीमराव अम्बेडकर पार्क में समापन किया गया । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में खुरहण्ड से निकाली गई कलश यात्रा भारी वर्षा के बीच महुआ होते हुए बाँदा पहुँची जहाँ रामलीला मैदान अलीगंज, जिला परिषद चौराहा, झंडा चौराहा, बलखंडी नाका चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, पीलीकोठी होते हुए जजी चौराहा पहुँची जहाँ अम्बेडकर पार्क में समरसता कलश यात्रा का समापन किया गया l इस अवसर पर सदर विधायक
प्रकाश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संत रविदास के मानवता एवं भाईचारे के सन्देश ने पूरे समाज को समानता का मार्ग दिखाया उनके विचारों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समाज को जोड़ने का काम किया l उनका जीवन सामाजिक समरसता व समानता का सन्देश देने वाला था ।कलश यात्रा में कार्यक्रम के संयोजक संतोष नायक, जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष महुआ प्रेम स्वरुप द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, पंकज रायकवार, बाँदा मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, चंद्र भूषण सोनी, इंद्रजीत राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment