एसडीएम ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

एसडीएम ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के नांदादेव पंडोहरा मार्ग के मध्य स्थित रपटे का एक पिलर धंस जाने एवं पुल के ऊपर दरार पड़ जाने की वजह से रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया और रपटे के दोनों किनारो पर ईंट की दीवार खड़ी करके आवागमन को पूरी तरीके से रोक दिया गया है तथा पुल के दोनों किनारो पर होमगार्ड एवं पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त पुल के दोनों छोर पर सुरक्षा के मद्देनजर ईंट की दीवार खड़ी करके दो पहिया वाहन


तथा भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है तहसील प्रशासन द्वारा उक्त पुल की सतत निगरानी की जा रही है एवं लोगों को आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नाव का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आवागमन न करने के लिए आसपास के गावों मडौ़ली खुर्द,पडो़हरा आदि गांवों में मुनादी कराई गई है और राहगीरों से यह अपील की गई है कि वह उधर से न निकले वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए निकले तथा कोई खतरा मोल ना ले।साथ ही साथ ग्रामीणों से असुविधा को लेकर प्रशासन का सहयोग करने को लेकर अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages