बांदा, के एस दुबे । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बांदा ने जनपद के समस्त नागरिकों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अध्ययनरत एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु अनुदान नियमावली-2026 लागू की गई है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 20-20 ई-ट्राइसाइकिल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद बांदा की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 80 ई-ट्राइसाइकिल प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ
प्राप्त करने के इच्छुक ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राएं, जो वर्तमान में किसी विद्यालय अथवा प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं, विभागीय पोर्टल hwd.uphq.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अध्ययनरत संस्था का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना आवश्यक होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन-16, बांदा से संपर्क कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांग छात्राओं से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment