बबेरू कोतवाली में आगामी बारावफात रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 24, 2026

बबेरू कोतवाली में आगामी बारावफात रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली परिसर का है। जहाँ आज सोमवार को आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी, बारावफात त्यौहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बबेरू कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बबेरू उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और हिन्दू मुस्लिम समुदायों के लोग उपस्थित रहे, बैठक में आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी,बारावफात, के त्यौहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, अधिकारियों ने सभी से अपील किया की त्यौहार को पारंपरिक उल्लास और हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ मिलजुलकर मनाये , बैठक के दौरान पुरानी तहसील रोड से निकलने वाले बारावफात के


जुलूस के रास्ते को ठीक करवाने और उसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने की पुरजोर कमेटी के पदाधिकारीयो के द्वारा मांग उठाई गई। अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।  एसडीएम अवनीश कुमार ने कहा कि "त्यौहार हमारी साझा संस्कृति का प्रतीक हैं। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपेक्षा है कि वे हर पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।"क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "पुरानी तहसील रोड पर बारावफात जुलूस के रास्ते की जो मांग उठाई गई है, उसका जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समाधान किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।" प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी के अध्यक्ष कासिम खान, सफीक अहमद, सद्दाम, गुड्डू खान, इमरान, हाफिज एतबार अली, हाफिज गुलाम रब्बानी, मोहर्रम अली, इरफान, जश्ने चिराग कमेटी के अध्यक्ष मोनिश खान,आरिफ, आशिफ खान,गुलाम मुस्तफा,मो अज़ीम, इस्माइल खान, अयान खान, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages