शिवलिंग निर्माण के साथ सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक कार्यक्रम
बाँदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिवलिंग निर्माण कर मानव के कल्याण कि कामना की । रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सपत्नी ने भाग लेकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की ।ब्राम्हणों ने वेद मन्त्रों के उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया l पूरे समय हर हर महादेव शम्भू, काशी विश्वनाथ
गंगे , के उच्चारण से पूरा वातावरण गूँजता रहा l वहीं गीत संगीत पार्टी ने अपने संगीतमई धुन से पूरे कार्यालय को भक्तिमय बना दिया l इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया l कार्यक्रम में जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, इंद्रपाल सिंह पटेल, अशोक त्रिपाठी जीतू, विवेकानंद गुप्ता, उत्तम सक्सेना, मालती बासू, वन्दना गुप्ता, ममता मिश्रा, बालमुकुंद शुक्ला, अनूप सिंह, दुर्गा चौरसिया, मुन्नी गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, प्रभा गुप्ता, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह धीरूआदि मौजूद रहे l


No comments:
Post a Comment