बांदा, के एस दुबे । आज देर रात तक श्री राम दरबार मन्दिर कटरा बाँदा मे तुलसी के राम पर जहाँ साहित्यकारों ने श्री राम चरित मानस की सुन्दर व्याख्या की वही लगभग तीन दर्जन कविओं ने तुलसी, शबरी, राम ,सीता भरत, लवकुश, हनुमान और रावण के सन्दर्भ में बहुत ही सुन्दर रचनाएँ प्रस्तुत की। लगभग दो सैकड़ा उपस्थित श्रोताओं ने रचनाओं के पसन्द आने पर करतल ध्वनि से कविओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दण्डी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती और अध्यक्षता डाॅ0 चन्दिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश तिवारी 'रंजन' व आभार अशोक त्रिपाठी 'जीतू' ने दिया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गोस्वामी तुलसीदास जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी को तुलसी जयंती की शुभकामनाएँ दी।
जिन कवियों की उपस्थिति रही उनमें डाॅ0 रमेश त्रिपाठी,डाॅ0 गया प्रसाद त्रिपाठी, सन्तोष पटेरिया महोबा, जवाहरलाल जलज डाॅ0 एस0 के0 गुप्ता, भगवती प्रसाद मिश्र, अवधेश द्विवेदी, श्रीमती छाया सिंह, ठाकुर दास शर्मा 'पंछी', प्रकाश चन्द्र सक्सेना 'विनीत' केवल प्रसाद द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, श्रीमती प्रभा निगम, श्रीमती अम्बे तिवारी, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती पूजा त्रिवेदी, श्रीमती चन्द्रकिरण आर्या, श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी स्वदेश, डाॅ0 शिवप्रकाश सिंह, मिथलेश मिश्र, आर0 सी0 योगा, चन्द्रप्रकाश व्यथित, रामप्रसाद वियोगी, अमरपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल दास गुप्त, मनोज कुमार मृदुल, योगेश कुमार, कुलदीप त्रिपाठी, दयानंद सिंह सहित अन्य कवि साहित्यकार व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment