किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वितरित किए गए उपकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वितरित किए गए उपकरण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं पराली प्रबंधन योजना के तहत जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों ने अन्ना प्रथा, विद्युत समस्या तथा चकबंदी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने सोलर फेंसिंग, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और बीज वितरण योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग 10 अगस्त तक हुई थी। चयनित किसानों की ई-लॉटरी 20 अगस्त को विकास भवन सभागार में होगी।


जिला कृषि अधिकारी आर के वर्मा ने बताया कि जिले में डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फसल आच्छादन में 14 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। जिसमें अरहर का आच्छादन 10,976, तिल का 6,227 और मोटे अनाज का 986 हेक्टेयर बढ़ा है। उन्होंने आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व बीडीओ पहाड़ी को निर्देश दिए। बिजली समस्या के समाधान के लिए राजापुर व कर्वी के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया। इस दौरान चयनित किसानों को पावर स्प्रेयर और लाइट ट्रैप वितरित किए गए। बैठक में सीडीओ डीपी पाल, भाकियू के राम सिंह राही, शैलेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages