होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया गया परामर्श - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया गया परामर्श

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनपद में 17 से 19 अगस्त बुधवार तक विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाए गए। जिनमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को तहसील परिसर मऊ में डॉ. अर्जुन मौर्य व डॉ. योगेंद्र यादव की टीम ने 252, परिक्रमा मार्ग खोही में डॉ. राजेश पांडेय व डॉ. सुनील श्रृंगार की टीम ने 165 तथा श्री कामतानाथ मुख्य द्वार पर डॉ. प्रीती झा की टीम ने 124 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण


किया। इसी प्रकार बीती 18 अगस्त को लाइना बाबा हनुमान मंदिर में 121 और नादी हनुमान मंदिर पहाड़ी में 78 लोगों को चिकित्सा सेवा मिली। वहीं 17 अगस्त को राजकीय पॉलीटेक्निक बरगढ़ में 230 तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में 96 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages