बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अरथरा में तालाब की दर्ज भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप सिंह निवासी अरथरा द्वारा तहसील प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 195 जो कि कागजों में तालाब के रूप में दर्ज है जिस पर अवैध कब्जा किया गया है। वही शिकायतकर्ता संदीप सिंह पटेल बताया की पूर्व में कानूनगो राकेश यादव एवं लेखपाल मनोज अवस्थी द्वारा पैमाइश कर इस अवैध कब्जे को हटवाया गया था, किंतु इसके बावजूद कब्ज़ाधारियों द्वारा पुनः टीनशेड लगाकर भूमि पर अस्थायी कब्जा कर लिया गया है। 24 अगस्त 2026 को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ कब्जा
हटाने गई थी, लेकिन कथित दबाव के कारण टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट आई।कब्ज़ाधारियों द्वारा राजस्व टीम के सामने यह बयान दिया गया कि यह भूमि अजय सिंह पटेल उर्फ पप्पू भइया द्वारा अपनी जमीन बताकर बेची थी जिसका वीडियो फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर 31 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी, आईजीआरएस नंबर- 9261700039789 जिसका निस्तारण अब तक नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर, तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment