बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत चिल्ला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार 19/20 सितंबर की देर रात गश्त व चेकिंग के दौरान ग्राम बरेठीकला-दोहतरा के पास से वीरेंद्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल निवासी बरेठीकला को पकड़ा गया।
तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चिल्ला में मु.अ.सं. 109/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक तौफीक अहमद, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, अरविन्द्र, विशाल सिंह और महिला कांस्टेबल हेमलता रावत शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment