बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के पहली बार बांदा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने भाजपा पर दलित उत्पीड़न और महिलाओं के साथ अपराध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।
जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वर्ष 2025 से लगातार काम किया जा रहा है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस संगठन अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।
सेवानिवृत्त शिक्षक ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक और स्वागत कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, काली चरण निगम, अमित तिवारी, राजेंद्र गर्ग नाती, शोएब रिजवी, भइयालाल पटेल, बाबूराम यादव, संजय गुप्ता, सभासद इरफान खान, ओमप्रकाश सिंह गौतम, शिवबली सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment