बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों की 3 माह की फीस माफ -डॉ इलेश जैन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों की 3 माह की फीस माफ -डॉ इलेश जैन

सदगुरु देव भगवान की प्रेरणा से विद्यार्थियों के हित में लिया गया फैसला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मंदाकिनी नदी में बीते दिनों 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने लोगो का जीवन अस्त व्यस्त ही नहीं किया बल्कि लोगों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। लगातार जिला प्रशासन सहित कई सामाजिक संस्थाओं की टीमें राहत कार्य में लगी हुई है। इस भीषण त्रासदी में संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा लगातार 10-11 दिनों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा सदगुरु पब्लिक स्कूल, विद्याधाम स्कूल के लगभग 250 बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की तीन माह सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन ने बताया कि देश के किसी भी कोने में कोई भी आपदा आती थी तो गुरुदेव हमेशा आपदा से पीड़ित


जनों की मदद करने पहुंच जाते थे। जिनकी प्रेरणा से इस बाढ़ त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ ट्रस्ट खड़ा है। बताया कि बाढ़ की त्रासदी के दृष्टिगत ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफत लाल ने सभी ट्रस्टियों से चर्चा कर बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख की धनराशि से मदद करने के लिए निर्देशित किया। जिसके तहत ट्रस्ट द्वारा अभी तक लगभग 25 हजार लंच पैकेट, 2 हजार राशन किट, 1,000 हाईजन किट और 2000 कपड़ों की किट बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम किया गया है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 बेड सुरक्षित किए गए है और लगभग 300 साधु संतों की सेवा का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में भीषण बाढ़ की चपेट के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत सदगुरु पब्लिक स्कूल, विद्याधाम स्कूल के लगभग 250 बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की तीन माह सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। बताया कि जरूरमंद विद्यार्थियों को राहत पहुंचाना ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages