चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कर्वी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बीती आठ अगस्त को रिंकू सिंह निवासी गवारखान थाना बहिलपुरवा ने कोतवाली कर्वी में तहरीर देकर बताया था कि कैमहा पुरवा मजरा खरौंध से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सात सितंबर को उपनिरीक्षक यादवेन्द्र


प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम खोह पुलिस लाइन तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी जितेन्द्र कुशवाहा निवासी बाधा थाना अतर्रा बांदा हाल निवासी मुलायम नगर कर्वी व अंकित उर्फ कल्वा निवासी मुलायम नगर कर्वी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव के साथ आरक्षी प्रताप सिंह, ग्यासुद्दीन और विपिन कुमार शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages