तीन मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते भी मिले, तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
बांदा, के एस दुबे । कालिंजर थाना पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फड़ और जामातलाशी के कुल 5145 रुपये, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वहीं, मौके से तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की देर शाम गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर-बेलाताल में बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ लिया। मौके से फड़ के 4000 रुपये और जामातलाशी के 1145 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों
की पहचान नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश), जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर और बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 130/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों में शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू और दुर्गेश पुत्र कौटू शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, विमलेश सरोज और यादवेन्द्र सिंह शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment