विराट इनामी दंगल का आयोजन, हजारों दर्शकों ने लिया रोमांचक मुकाबलों का आनंद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

विराट इनामी दंगल का आयोजन, हजारों दर्शकों ने लिया रोमांचक मुकाबलों का आनंद

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ मौजूद रही। दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाने के लिए सपा नेत्री किरन यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, कैप्टन रामराज यादव व सपा नेता संदीप यादव एवं पूर्व प्रधान रणवीर सिंह राणा पहुंचे। अतिथियों ने


पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इनाम प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान गांव में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने आए हुए पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages