आयुर्वेद दिवस पर होम्योपैथिक शिविर में 83 का स्वास्थ्य परीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

आयुर्वेद दिवस पर होम्योपैथिक शिविर में 83 का स्वास्थ्य परीक्षण

खोही में मरीजों को वितरित की गईं निःशुल्क दवाएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आयुष विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को खोही में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 83 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को निःश्शुल्क होम्योपैथिक औषधियां भी वितरित की गईं। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों को सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा। शविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उचित


उपचार एवं बचाव के उपाय बताए। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी दिलीप सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. प्रीती झा, नीरज कुमार, फार्मासिस्ट अतुल पटेल समेत अन्य कार्मिकों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय लोगों ने निःशुल्क जांच और दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages