नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई नायकों को फावड़ा, झाड़ू, तसला समेत जरूरी उपकरण किए वितरित
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने 34 वार्डों के लिए करीब 8.78 लाख रुपये की सफाई सामग्री खरीदी है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने नगर पालिका परिसर में 34 वार्डों के सफाई नायकों को आवश्यक सफाई उपकरण वितरित किए। राज्य वित्त आयोग/निकाय अंश के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि 8 लाख 78 हजार 200 रुपये से खरीदी गई सामग्री में फावड़ा, फावड़ी, पांची, झाड़ू, तसला, बाल्टी, तलवार, गैती, साबड़ समेत सफाई कार्य में उपयोग होने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं। सामग्री मिलने से वार्डों में सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे और सफाई व्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी। नगर
![]() |
| खरीदी गई सामग्री को दिखाते पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अन्य। |
पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य ने कहा कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ वार्डों में नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उपलब्ध उपकरणों का बेहतर उपयोग करते हुए वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की अपील की। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न रहने दी जाए। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण कुमार यादव, अतीश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुशील यादव, शाबिर, पवन द्विवेदी प्रतिनिधि, संतोष पटेल प्रतिनिधि, गुड्डू यादव प्रतिनिधि, विवेक नागर प्रतिनिधि, राम सिंह पटेल प्रतिनिधि, शहजाद अनवर, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, रितिक पाल प्रतिनिधि, आफताब अहमद प्रतिनिधि, मुन्नी लाला प्रतिनिधि समेत सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, केआर चन्द्राकर, स्वास्थ्य लिपिक गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment