आयुक्त को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जाँच की माँग की
बाँदा, के एस दुबे । जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ताहाल स्थिति, व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के विरोध में जनता दल यूनाइटेड द्वारा बाँदा के अशोक लाट पर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इस अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी श्रीमती शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। इसी क्रम में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता व आम जन मानस ने चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त को 15 सूत्रीय माँगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय जिला प्रशासन की कार्यशैली और उदासीन
रवैये पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया है। जदयू नेताओं का कहना है कि लगातार चार दिनों से जारी अनशन के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाना जनसमस्याओं के प्रति उसकी संवेदनहीनता को दर्शाता है, जिससे आम मानस में सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गईं 15 सूत्रीय माँगे जनता दल यूनाइटेड ने माँग की है कि भ्रष्टाचार के इन गंभीर मामलों की जाँच हेतु किसी अन्य जनपद से निष्पक्ष जाँच टीम का गठन किया जाए। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर त्वरित संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में सम्मिलित पूर्व जिला अध्यक्ष जेडीयू उमा कांत सविता,जेडीयू जिला अध्यक्ष जुगुल पटेल,जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी रवींद्र नाथ गुप्ता, गरिमा सिंह पटेल जेडीयू प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ , ज्योति मौर्य नगर अध्यक्ष अतर्रा महिला प्रकोष्ठ,नगर विकास प्रकोष्ठ जेडीयू जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद ,सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा,अटल बिहारी ,बिहारी पटेल ,बिहारी अनुरागी,श्रीराम प्रजापति, भरत लाल कुशवाहा,संतोष अकेला, पूनम देवी,सुनीता पटेल,रामप्यारी देवी,भैरामदीन पटेल,रावेन्द्र सिंह ,ओम प्रकाश करीब दो सौ लोग सामिल रहे।


No comments:
Post a Comment