गरीब रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई के विरोध में छात्र नेता ने जताया आक्रोश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 24, 2026

गरीब रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई के विरोध में छात्र नेता ने जताया आक्रोश

बांदा, के एस दुबे । पं. जे.एन. पीजी कॉलेज के सामने रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और छोटे ऑनलाइन-फोटोकॉपी सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई को लेकर छात्र नेता शैलेंद्र वर्मा ने विरोध जताया। शैलेंद्र वर्मा के अनुसार, प्रशासन द्वारा जेसीबी खड़ी कराकर दुकानदारों के चालान काटे जा रहे थे और 5-5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्र नेता की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने गरीब दुकानदारों का उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


शैलेंद्र वर्मा के मुताबिक, उन्होंने मामले की जानकारी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को दी। इसके बाद विधायक ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से वार्ता की, जिसके बाद जेसीबी की कार्रवाई रुकवाई गई और दुकानदारों से वसूले गए 5-5 हजार रुपये के जुर्माने को वापस कराया गया। छात्र नेता ने कहा कि गरीबों और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न जारी रहा तो न्यायालय का भी सहारा लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages