चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ में शनिवार को चिकित्सकों की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला का सफल ऑपरेशन किया। जिसमें महिला के पेट से 3.5 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन प्रयासों का असर अब नजर आने लगा है। ऐसे ही एक घटना क्रम में मऊ क्षेत्र के सिकरौं गांव की निवासी कमलेश पत्नी राजकुमार पेट दर्द से कराहते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ पहुंची। उसने चिकित्सकों से बताया कि पेट दर्द
और रक्तस्राव की समस्या से वह लगातार कई महीनों से परेशान है। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सालय अधीक्षक डॉ हारून, वरिष्ठ सर्जन डॉ विद्यासागर, वरिष्ठ निश्चेतक डॉ ऋषि प्रताप सिंह और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन करते हुए महिला के पेट से 3.5 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला। मुख्य चिकित्साधिकारी ने इसके लिए ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।


No comments:
Post a Comment