व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने कसी पुलिस की निगरानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने कसी पुलिस की निगरानी

व्यापार संघ के पदाधिकारियों संग की बैठक, प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी दुरुस्त रखने के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । व्यापारियों की सुरक्षा व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की निगरानी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने और संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके यथासंभव शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

व्यापार संघ के पदाधिकारियों संग बैठक करते एसपी।

एसपी ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय सुचारू रूप से संचालित रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ व्यापारियों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और विभिन्न सुझाव रखे। एसपी ने सभी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर समेत संबंधित पुलिस अधिकारी और व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages